मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र देश में ई-गवर्नेंस और डिजिटल इंडिया पहल को समर्थन देने के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) अवसंरचना प्रदान करता है। यह सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों में सरकारी सेवा प्रदाय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सॉफ्टवेयर का विकास और विभिन्न ICT सेवाएँ प्रदान करता है। कुछ प्रमुख सेवाएं हैं – हाई स्पीड NICNET और NKN कनेक्टिविटी, राष्ट्रीय गवर्नमेंट क्लाउड (NGC), राष्ट्रीय डेटा सेंटर (NDC), कृत्रिम बुद्धिमत्ता(AI), डेटा एनालिटिक्स, एप्लिकेशन सुरक्षा, गीगाबिट LAN, मल्टीपॉइंट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वेबकास्ट, सुरक्षित मेल मैसेजिंग, AEBAS, साइबर सुरक्षा, वी.पी.एन. और जमीनी स्तर पर ICT पहलों का प्रचार, जो ई-गवर्नेंस परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करता है।
एनआईसी मध्य प्रदेश जिसे “टाइगर स्टेट का साइबर गेटवे” भी कहा जाता है, की स्थापना सन् 1988 में, राज्य में ई-गवर्नेंस और ICT सेवाओं के कुशलतापूर्वक क्रियान्वयन के उद्देश्य से की गयी थी । एनआईसी मध्यप्रदेश राज्य केंद्र के पास मल्टीपल 10Gbps बैकबोन कनेक्टिविटी और 51 जिला मुख्यालयों में 34/100/1000 Mbps Edge NICNET कनेक्टिविटी है, 75 संस्थानों/ संगठनों में हाई स्पीड NKN कनेक्टिविटी है और सचिवालय एवं विधानसभा सहित 10,000+ नोड्स के लिए भवनों के बीच OFC आधारित LAN कनेक्टिविटी स्थापित है। मध्य प्रदेश शासन के अधिकांश विभागों द्वारा SWAN और SDC हाई स्पीड इंटरनेट एक्सेस और अन्य ICT सेवाओं के लिए NICNET/NKN कनेक्टिविटी का उपयोग किया जाता है।
एनआईसी राज्य केंद्र कई राज्य स्तरीय एवं केन्द्रीय ई गवर्नन्स परियोजनाओं के डिजाइन, विकास व कार्यावयन के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं| राज्य में 40 से अधिक प्रमुख ICT परियोजनाएं सफलतापूर्वक क्रियान्वित की जा रहीं हैं | एनआईसी-मध्यप्रदेश राज्य सरकार को विभिन्न आईसीटी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण परामर्श और सहयोग प्रदान करता है, जिससे सेवा प्रदायगी और प्रशासनिक दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विभिन्न केंद्रीय/ राज्य परियोजनाओं के लिए लागू प्रमुख सॉफ्टवेयर परियोजनाएं, जिनमें मिशन मोड परियोजनाएं भी सम्मिलित हैं, निम्नवत हैं:
- ई-ऑफिस, गौरैया
- राष्ट्रीय ईमार्ग
- मुख्यमंत्री / मुख्य सचिव डैशबोर्ड
- स्वामित्व, परिवेश
- राशन मित्र पोर्टल और ऐप
- पीएम पोषण शक्ति निर्माण पोर्टल
- आयुष्मान भारत निरामया एमपी
- मेडलीपीआर एमपी
- श्रम सेवा पोर्टल
- कौशलम पोर्टल
- एमपी ईडिस्ट्रिक्ट
- बाल ट्रैकिंग प्रणाली
- ई-ताल
- ई-परिवहन
- सामाजिक सुरक्षा सेवाएँ
- पंचायत दर्पण पोर्टल
- ई-उपार्जन
- ई-मंडी और ई-अनुज्ञा
- सीएसएमएस
- आईसीजेएस
- ईडीएआर/आईआरएडी
- जियोरीच
- भू-खोज
- जीएसटी-प्राइम
- सीसीटीएनएस
- साथी
- पीडीएस/एनएफएसए
- ई-आगंतुक
- आईवीएफआरटी
- ई-जेल
- ई-श्रम
- एपीएमएस
- नेक्स्टजेन ई-हॉस्पिटल/ ई-हॉस्पिटल
- एनडीएएल-एएलआईएस
- ई-ग्रंथालय
- जीवन प्रमाण
- एमपी टेंडर पोर्टल
- विधान सभा प्रश्न उत्तर प्रबंधन प्रणाली उत्तर
- कॉमन इलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम और कई अन्य …
एनआईसी मध्य प्रदेश द्वारा मोबाइल गवर्नेंस ( mGovernance ) में भी कई श्रेष्ठ प्रयास किए गए है, जिसमें G2C, G2E, G2B और G2G सेवाओं के अंतर्गत विभिन्न मोबाइल एप्लिकेशन्स को डिज़ाइन, विकसित एवं कार्यान्वित किया गया है, जिससे Android, Windows और Apple प्लेटफॉर्म पर व्यापक पहुंच और निर्बाध डिजिटल सेवा वितरण सुनिश्चित हुआ है।
राज्य मे एनआईसी राज्य केंद्र और जिला केंद्र, शासकीय विभागों के साथ मिलकर ICT परियोजनाओं पर समन्वय के साथ कार्य करतें हैं ताकि शासन की प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से स्वचालित और सुव्यवस्थित किया जा सके।
राज्य में सुलभ डिजिटल सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए सभी 55 जिलों की वेबसाइट, 10 संभागों की वेबसाइट और NIC मध्यप्रदेश राज्य पोर्टल S3WaaS (सुरक्षित, स्केलेबल और सुगम्य वेबसाइट एक सेवा के रूप में ) प्लेटफ़ॉर्म पर होस्ट किए गए हैं। MeitY, भारत सरकार की पहल के अंतर्गत भोपाल में राष्ट्रीय डेटा सेंटर की स्थापना वर्तमान में प्रक्रियाधीन है |
एनआईसी मध्य प्रदेश द्वारा ने राज्य में विभिन्न ई- गवर्नन्स परियोजनाओं के निर्बाध संचालन हेतु कई प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में शासकीय अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है ।
एनआईसी मध्य प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार, प्लेटिनम स्कॉच पुरस्कार, CSI SIG ई-गवर्नेंस पुरस्कार और ET गवर्नमेंट PSU लीडरशिप पुरस्कार आदि शामिल हैं । ई-गवर्नेंस के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए रिकार्ड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सत्र आयोजित करने की उपलब्धि एनआईसी मध्य प्रदेश के नाम ‘लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉर्ड्स’ मे दर्ज है , जो डिजिटल गवर्नेंस एवं नवाचार में एनआईसी की अग्रणी भूमिका को प्रदर्शित करते हैं ।
प्रमुख परियोजनाएं जैसे कि eDistrict, eMARG, GeoReach, GePMC, eMandi, eAnugya, eOffice और MP Farm Gate App को सम्पूर्ण प्रदेश में सार्वजनिक सेवा प्रदाय, अवसंरचना प्रबंधन और प्रशासनिक दक्षता में उनके परिवर्तनकारी प्रभाव के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है |